गुणवत्ता के साथ पूरा करें विकास कार्य : शुक्ला
सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में क्रियान्वित विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत से प्रखंड 20 स
सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में क्रियान्वित विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत से प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामकिशोर शुक्ला के साथ बीडीओ व समिति के सदस्य रूबरू हुए। विकास योजना में गड़बड़ी रोकने और योजना को समय पर पूरा कराने के उद्देश्य से 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष रामकिशोर शुक्ला ने गुरुवार को अर्रु पंचायत में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। योजना निरीक्षण के दौरान सुनवा खातून, फिरोज अंसारी, सबिरुद्दीन अंसारी,रामेश्वर महतो, भीम उरांव, बरकातु अंसारी के ¨सचाई कूप निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने योजना को गुणवता के साथ ससमय पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बारिश के पहले कूप निर्माण में जोड़ाई का काम गुणवतापूर्ण तरीके से पूरा करना है। इसमें लापरवाही बरतने पर लाभुक को काफी परेशानी होगी। निरीक्षण के क्रम में रिझा के घर से बंधु उरांव के घर तक ईंट सो¨लग कार्य प्राक्कलन के अनुसार नहीं बनाने की शिकायत पर जांच के बाद कहा कि ईट सो¨लग में दूरी कम रखें ताकि सड़क की मजबूती बरकरार रह सके। रामकिशोर शुक्ला के साथ निरीक्षण में शामिल पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पोखरा बगीचा तालाब, मुमताज अंसारी एवं बुधवा उरांव के पेयजल कूप मरम्मति, इदरीश अंसारी के घर के पास कूप निर्माण, पुराना पंचायत भवन के सामने नाली निर्माण आदि की जांच-पड़ताल की। जिसके बाद ईंट सो¨लग योजना में गैप भरने का निर्देश दिया। कहा कि जहां भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत, रामकिशोर शुक्ला, त्रिलोकी ¨सह, अशोक साहू, फिरोज अंसारी,हर्षनाथ महतो, रामनंदन साहू, धर्मेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।