पुलिस ने लावारिश लाश को टिको नदी तट पर कराया दफन
कुडू (लोहरदगा) : कुडू थाना पुलिस ने बुधवार की रात हेंजला आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे से वृद्ध का शव ब
कुडू (लोहरदगा) : कुडू थाना पुलिस ने बुधवार की रात हेंजला आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे से वृद्ध का शव बरामद किया। इसके बाद उसकी शिनाख्त कराई गई, परंतु किसी स्तर से उसकी पहचान नहीं हुई। इसके बाद कुडू थाना पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम के बाद कुडू थाना पुलिस ने गुरुवार को कुडू थाना क्षेत्र के टिको नदी के तट पर दफन कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो मृतक काफी दिनों से क्षेत्र में भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहा था। इस क्रम में वह वृद्ध कभी किसी से बात नहीं करता था। जिससे यह पता चल सके कि वह कौन था और कहां का रहने वाला था। मृत्यु के बाद उसके शव की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की गई पर पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस शव को टिको नदी तट पर दफन कर दी। शव को दफन करने के समय कुडू थाने के अवर निरीक्षक बीएल मुर्मू, जीआर मुर्मू, एएसआई संजय कुमार, चौकीदार शेरा उरांव शामिल थे।