खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान को बनाएं सफल
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को चिकित्सा पदाधिकार
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को चिकित्सा पदाधिकारी डा. मानवेंद्र ¨सह ने सहियाओं के साथ बैठक की। इसमें खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। मौके पर मानवेंद्र ¨सह ने कहा कि खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान को हर हाल में सफल बनाना है। यह अभियान 26 जून से शुरू होगा जो एक माह तक चलेगा। एएनएम और सहिया स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ मिलकर अभियान की सफलता के लिए योजना बनाएं। अभियान के तहत 9 माह से 15 वर्ष के बच्चे को टीका लगाना है, यह टीका निश्शुल्क है। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। मौके पर विकास खलखो, वसीम अख्तर, मरियम कुजूर, शांति भगत, रानी देवी, मुस्तफा अंसारी आदि मौजूद थे।