Move to Jagran APP

सभी जरूरतमंदों को मिलेगा पक्का मकान : बजरंग

कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के हुदू गांव में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा क

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 09:55 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 09:55 PM (IST)
सभी जरूरतमंदों को मिलेगा पक्का मकान : बजरंग
सभी जरूरतमंदों को मिलेगा पक्का मकान : बजरंग

कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के हुदू गांव में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष राधेश्याम लोहरा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी बहुल क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकार के चार साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस निमित केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष बजरंग उरांव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इसके तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना सहित सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2022 तक जरूरतमंदों को हर हाल में पक्का मकान मिलेगा। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि झारखंड सरकार एक रुपये में महिलाओं के नाम पर जमीन रजिस्ट्रेशन करा रही है। गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वालो को दो गाय 90 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जा रहा है। मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष राधेश्याम लोहरा ने कहा कि 70 वर्षो तक शासन करने वाली कांग्रेस की सरकार ने आदिवासियों को गुमराह करके रखा।आज भाजपा की सरकार की देन है कि आदिवासी टाना भगतो को एक रुपया जमीन की लगान देना पड़ रहा है। आदिवासियों के लिए सरकार द्वारा विशेष बजट पेश किया गया है। ग्राम सभा में विरेंद्र महली, श्रवण मुंडा, करमा भगत, मंगरा उरांव, लुंदरी उरांव, बुधुवा उरांव, दशमी उरांव, लीला मुंडा, चंपू भगत, अनिता भगत, सुनीता उरांव, आशा उरांव, मन्जो मुंडा, उर्मिला उरांव, घसनी उरांव, सुमित्रा उरांव, सावित्री उरांव, बुलकी कुमारी, मुनु महली, पुनीता कुमारी, सरस्वती भगत आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.