Move to Jagran APP

कौशल विकास के जरिए रोजगार दे रही सरकार

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बतौर

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 09:52 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 09:52 PM (IST)

कौशल विकास के जरिए रोजगार दे रही सरकार
कौशल विकास के जरिए रोजगार दे रही सरकार

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती ¨सह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजश्री शामिल हुईं। कार्यशाला का शुभारंभ

loksabha election banner

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यशाला में शामिल हुई बतौर मुख्य अतिथि आरती ¨सह ने कहा कि 4 साल के कार्यकाल में केंद्र व राज्य सरकार के एक भी सांसद विधायक या फिर मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार मुक्त शासन की नीव है। उन्होंने कहा कि राज्य से लेकर केंद्र में महिला, युवा बेरोजगारों को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार देने का काम किया गया है। 2018 तक सभी गांव में बिजली उपलब्ध कराना राज्य व केंद्र सरकार का लक्ष्य है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के कुशल नेतृत्व में सभी गांव में सड़कों के जाल से बिछ रहा है। जिससे विकास गांव तक पहुंचना आसान हो चुका है। आरती ¨सह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों, मंच मोर्चा एवं जिला के समस्त पदाधिकारियों की सूची ली एवं उन्हें आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। अध्यक्षीय भाषण में भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि सरकार द्वारा किए कार्यों को भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं।

सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं से आम लोगों को परिचित कराएं। कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्र सरकार के चार साल पूर्ण होने पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के बीच किए जा रहे समरसता बैठक पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भाजयुमो द्वारा बाइक रैली एवं बूथ स्तरीय सशक्तता पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में धीरज प्रसाद, नवीन कुमार ¨टकू, नीरज कुमार नलिन, पूर्व विधायक रामेश उरांव, देवाशीष कार, रामाधार पाठक, सुकूल राम, विपुल राम, सरिता देवी, जितेंद्र महतो, राजू शर्मा, दुबराज वर्मा, बिरज मनी उरांव, सरोज कुमार, अमरेश भारती, कैलाश महतो, अशोक साहू, राजेश प्रसाद, शंभू ¨सह, अनिल उरांव, रंजीत यादव, जय प्रकाश साहु, कैलाश साहू समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.