भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
लोहरदगा : भारत की कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 08:54 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 08:54 PM (IST)
लोहरदगा : भारत की कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर शंख नदी तट पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिला सचिव दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि शहीद बिरसा मुंडा जिन नीतियों के खिलाफ संघर्ष किए थे वह नीतियां आज भी बरकरार हैं। उनका संघर्ष पूंजीवाद, साम्राज्यवाद और सामंती शोषण के खिलाफ था आज भी साम्राज्यवादी शोषण और पूंजीवादी शोषण जारी है, जिसके विरुद्ध आंदोलन की जरूरत है। आज भी झारखंड में आदिवासियों का शोषण जारी है। मौके पर बच्चू नारायण ¨सह, लाल धंनजय नाथ शाहदेव, सुरेंद्र ठाकुर, मोहन राम, गंगा सागर गुप्ता आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें