विभिन्न मस्जिदों में पढ़ी गई जुमे की नमाज
लोहरदगा : पवित्र रमजान माह के मौके पर शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज
लोहरदगा : पवित्र रमजान माह के मौके पर शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी गई। नमाज को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जामा मस्जिद में नमाज को लेकर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए किसी को भी बगडू मोड़, एमजी रोड, थाना मोड़ से आगे नहीं जाने दिया जा रहा था। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शहर के जामा मस्जिद, बेलाल मस्जिद, पावरगंज मस्जिद, बंगले वाली मस्जिद, मोती मस्जिद आदि मस्जिदों में नमाज अदा की। इसके अलावा सेन्हा, किस्को, भंडरा प्रखंड में भी स्थित मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। जैसे-जैसे रमजान का महीना समाप्त हो रहा है और ईद का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे लोगों की उत्सुकता भी बढ़ रही है। लोग अब बेसब्री से ईद का इंतजार कर रहे हैं। अगले शुक्रवार को अलविदा जुम्मे की नमाज पढ़ी जाएगी।