मधुमक्खी पालन से किसानों की होगी आर्थिक उन्नति
लोहरदगा : कृषि विज्ञान केंद्र किस्को में बुधवार को मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया ग
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jun 2018 07:36 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 07:36 PM (IST)
लोहरदगा : कृषि विज्ञान केंद्र किस्को में बुधवार को मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के 50 किसानों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शंकर ¨सह ने कहा कि मधुमक्खी पालन कर किसान अपनी आय दुगनी कर आर्थिक रूप से उन्नति का रास्ता अख्तियार कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को विशेष मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। किसान खेती कार्य करते हुए मधुमक्खी पालन को व्यवसाय के रूप में अपना सकते हैं और बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान मधुमक्खी पालन कर अपने जीवन में मिठास भर सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें