Move to Jagran APP

गैस सिलेंडर में लगी आग, अफराफरी

लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के पतराटोली निवासी ¨बदेश्वर साहू के घर में मंगलवार को गैस सिलेंडर में लिक

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 07:59 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 07:59 PM (IST)
गैस सिलेंडर में लगी आग, अफराफरी
गैस सिलेंडर में लगी आग, अफराफरी

लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के पतराटोली निवासी ¨बदेश्वर साहू के घर में मंगलवार को गैस सिलेंडर में लिकेज की वजह से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ व हिम्मत से आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार पतराटोली निवासी ¨बदेश्वर साहू की पत्नी बसंती देवी खाना बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी। इसी क्रम में गैस सिलेंडर से गैस के रिसाव के कारण गैस सिलेंडर में आग लग गई। बसंती देवी ने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद लोगों ने अग्निशमन व सदर थाने को घटना की सूचना दी। घटना के बाद आधा घंटा तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोग अग्निशमन का इंतजार करते रहे कोई भी भयवश घटनास्थल पर जाना नहीं चाह रहे थे। वहीं सिलेंडर विस्फोट होने के डर से भी स्थानीय निवासी खौफजदा थे, परंतु अग्निशमन के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों की हिम्मत के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस दुर्घटना में गृह स्वामी को मामूली नुकसान हुआ है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.