Move to Jagran APP

संस्कार से बच्चे आध्यात्मिक विश्वास से आगे बढ़ते हैं : फादर प्रफुल्ल

लोहरदगा : संत बर्नादेत चर्च पतराटोली में रविवार को परम प्रसाद संस्कार का आयोजन किया गया। इसमें पल्ल

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 07:42 PM (IST)
संस्कार से बच्चे आध्यात्मिक विश्वास से आगे बढ़ते हैं : फादर प्रफुल्ल
संस्कार से बच्चे आध्यात्मिक विश्वास से आगे बढ़ते हैं : फादर प्रफुल्ल

लोहरदगा : संत बर्नादेत चर्च पतराटोली में रविवार को परम प्रसाद संस्कार का आयोजन किया गया। इसमें पल्ली पुरोहित फादर प्रफ्फुल टोप्पो, सुशील तिर्की, सुनील खाखा की अगुवाई में कुल 63 बच्चों का परम प्रसाद संस्कार संपन्न कराया गया। 31 बालक व 32 बालिकाएं परम प्रसाद संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा बत्ती समा, पाप स्वीकार, ²ढ़ीकरण आदि संस्कार कराया गया है। युवा संघ और कोयल दल ने अनुष्ठान में सहयोग किया। अनुष्ठान के बाद प्रभु का संदेश देते हुए पल्ली पुरोहित फादर प्रफ्फुल टोप्पो ने कहा कि संस्कार से बच्चे आध्यात्मिक विश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं। प्रतीकात्मक रूप में हम प्रभु का शरीर और रक्त ग्रहण करते हैं। हमें यीशु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा करने वाले लोग प्रभु यीशु को पसंद हैं। पाप के लिए क्षमा, दया, शालीनता, प्रेम और व्यवहार प्रभु को प्रिय हैं। युवा काल में भटकाव का समय होता है। ऐसे समय में प्रभु का स्मरण करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। संस्कारों से हमें आत्मिक बल प्राप्त होता है। परम प्रसाद संस्कार में एक पोशाक में सजे बच्चे काफी आकर्षक लग रहे थे। मौके पर राजू कुजूर, फ्रेडी कुजूर, फिलिप एक्का, सुनील खाखा, नरेंद्र ¨मज, संजय टोप्पो, अमृत तिर्की, अरुण कुजूर, सिस्टर अलका, ज्योति आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.