झूठ के सहारे बीते केंद्र सरकार के चार साल : आलोक
लोहरदगा : जिला कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आलोक कुमा
लोहरदगा : जिला कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर धिक्कार दिवस के रूप में धरना-प्रदर्शन किया गया। मौके पर आलोक कुमार साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के चार साल बस झूठ के सहारे ही बीते हैं। चार वर्ष पूर्व जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्होंने कहा था कि देश के प्रत्येक नागरिक के खाते में 15-15 लाख रुपए देंगे साथ ही दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देंगे, लेकिन नरेंद्र मोदी का यह वादा हवा-हवाई रह गया। उन्होंने कहा कि ये जुमलों वाली सरकार है। साजिद अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर गरीबों को ठगने का काम किया है और अब जीएसटी लाकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो रही है। जनता इसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में देगी। धरना कार्यक्रम को कुणाल अभिषेक, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, फूलदेव उरांव, नंदकिशोर शुक्ला, सामुल अंसारी, मोहम्मद मुन्ना, संदीप गुप्ता, सुमित सिन्हा, संतोष महतो, अबुल अंसारी ने भी संबोधित किया। मौके पर नईम जकरिया, संजीव साहू, देवदत्त प्रजापति, विशाल डुंगडुंग, राधा देवी, अमृता उरांव, मनोज सोन तिर्की, सीताराम सोनी, भैरव भगत, कविस जायसवाल, किशोर भगत, बिरमत भगत, कार्तिक कुजूर, देवनाथ उरांव, मेघनाथ उरांव, राजू कुरैशी, फहद खान, खलील अंसारी, सोनू कुरैशी, शाहिद अहमद, रेहान अख्तर, उलफत अंसारी, जोरावर खान, मुस्लिम अंसारी, नुसरत अंसारी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।