Move to Jagran APP

पेड़-पौधा करता है पर्यावरण को संरक्षित : एसीएफ

कुडू (लोहरदगा) : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में वन प्रक्षेत्र कार्यालय पि

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 02:51 AM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 02:51 AM (IST)
पेड़-पौधा करता है पर्यावरण को संरक्षित : एसीएफ
पेड़-पौधा करता है पर्यावरण को संरक्षित : एसीएफ

कुडू (लोहरदगा) : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर कुडू में बुधवार को विश्व वानिकी दिवस मनाया गया। इसमें लोगों को पेड़ों और प्रकृति के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर सहायक वन संरक्षक असीत कुमार मुखर्जी ने कहा कि पेड़-पौधा पर्यावरण को संरक्षित करने का काम करता है। एक पेड़ अपनी पूरी उम्र के दौरान प्रकृति और मनुष्य को कई फायदे देता है। पेड़ तापमान नियंत्रण में भी अहम भूमिका अदा करता है। इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए। कुडू के वन क्षेत्र पदाधिकारी आभा ¨सह ने लोगों को फल-फूल, छायादार, पर्यावरण संरक्षण और खुबसूरती हेतु पौधे लगाने की बात कही। कुडू के वनपाल हरेंद्र ¨सह ने वनों के लाभों के बारे में बताया। कहा कि वनों से हमें आक्सीजन गैस मिलती है, वर्षा में वन सहायक है। वन भूमि कटाव रोकते है, वन, वन्य जीवों का आश्रय है, वन प्रदूषण दूर करते हैं। मौके पर लोहरदगा वन प्रमंडल के सहायक वन संरक्षक असित कुमार मुखर्जी, कुडू की वन क्षेत्र पदाधिकारी आभा ¨सह, वनपाल हरेंद्र कुमार, ज्या उरांव, प्रदीप साहू, सूरज ¨सह, संदीप राम, अशोक लोहरा, मुकेश प्रजापति, नारायण गंझू, भूषण प्रसाद, नंदलाल तिवारी, हरी गोप, मनमोहन राम, छेदी गंझू, भैरो महतो, अशोक साहू, राजेंदर साहू, राजेंदर भारती, हरि मोहन, प्रयाग, दिलमोहन, जीतलाल गंझू, शुशील खाखा, नंदा कुजूर के अलावे प्राथमिक विधालय कुंदो के छात्र-छात्राएं शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.