नहाय-खाय अनुष्ठान के साथ छठ महापर्व शुरू
लोहरदगा : नहाय-खाय अनुष्ठान के साथ बुधवार को चैती छठ महावर्प शुरू हो गया। छठव्रतियों ने
लोहरदगा : नहाय-खाय अनुष्ठान के साथ बुधवार को चैती छठ महावर्प शुरू हो गया। छठव्रतियों ने कद्दू और चावल का भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। छठ महापर्व का खरना अनुष्ठान गुरुवार को होगा। चैती छठ महापर्व को लेकर भक्ति की धारा बहने लगी है। घर-घर में छठ के गीत बजने लगे हैं, जिससे भक्तों में एक उत्साह नजर आ रहा है। चैती छठ महावर्प में कद्दू-चावल का प्रसाद लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर ग्रहण किया। खरना अनुष्ठान के दिन लोग छठ वर्तियों के घर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। छठ महावर्प को लेकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो चुका है। श्रद्धालुओं द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई भी की जा रही है। इसके में लोग पूरी श्रद्धा के साथ जुटे हुए हैं। शहर के गुदरी तालाब, श्रीराम मंदिर तालाब, बड़ा तालाब, सिठियो छठ घाट, हरमू छठ घाट, चितरी डांडू छठ घाट आदि स्थानों में लोग पहले और दूसरे दिन भगवान भाष्कर और छठ मईया को अर्घ्य देने के लिए उमड़ेंगे। पूजा समितियों द्वारा छठ महापर्व में छठ व्रतियों की सेवा और सुविधा को लेकर काफी इंतजाम किए गए हैं। भक्ति गीतों और छठ के गीतों के बजने से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है।