विधायक प्रतिनिधि को पितृशोक
भंडरा : विधायक प्रतिनिधि आकाशी गांव निवासी विजय चौहान के पिता भैया रघुनंदन नाथ शाह का मंगलवार की सु
भंडरा : विधायक प्रतिनिधि आकाशी गांव निवासी विजय चौहान के पिता भैया रघुनंदन नाथ शाह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वे 103 के थे। भैया रघुनंदन नाथ शाह समाज के प्रति हमेशा जवाबदेह रहे। उन्होने गरीबों की सेवा को लेकर हमेशा काम किया। वे विनोवा भावे से प्रभावित थे। उनके निधन पर कांग्रेसियों ने अकाशी गांव पहुंच कर शोक श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शोक संवेदना प्रकट किया है। भैया रघुनंदन शाह कांग्रेस पार्टी के काफी पुराने नेता के रूप में जाने जाते थे, जो काफी समय से बीमार थे। उनके निधन पर विधायक सुखदेव भगत, धीरज प्रसाद साहु, अनुपमा भगत, साबिर खान, अशोक यादव, शाहिद अहमद बेलू, अभिनव सिद्धार्थ, साजिद अहमद चंगु, आलोक साहु, कुणाल अभिषेक, मुखिया तेतरा उरांव, उपमुखिया निरंजन भगत, डोमना उरांव, अमर साहु, रामकिशोर साहु, आशुतोष गुप्ता, अभिषेक चौहान, उमेश्वर नाथ तिवारी, सलील ¨सह, र¨वद्र नंदू शुक्ला, लाल गौरी नाथ शाहदेव, बिगवा साहु, फूलदेव उरांव, संजय भगत, तिवारी उरांव ने गहरी संवेदना प्रकट की है।