Move to Jagran APP

पॉलीथिन का उपयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक : रंजन

प्रखंड के गड़रपो पंचायत अंतर्गत पोड़हा गांव में गुरुवार को विकास भारती विशुनपुर के तत्वावधान में कृषि सिगल विडो के सहयोग से सिगल यूज प्लास्टिक जागरूकता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 10:26 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 10:26 PM (IST)
पॉलीथिन का उपयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक : रंजन
पॉलीथिन का उपयोग स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक : रंजन

भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड के गड़रपो पंचायत अंतर्गत पोड़हा गांव में गुरुवार को विकास भारती विशुनपुर के तत्वावधान में कृषि सिगल विडो के सहयोग से सिगल यूज प्लास्टिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पोड़हा के तरीगण टोली, महतो टोली में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सिगल यू•ा प्लास्टिक को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही स्वच्छता के प्रति संकल्प लिया। मौके पर विकास भारती विशुनपुर के रंजन गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग किसी भी परिस्थिति में नहीं करना है। प्लास्टिक के प्रयोग से जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म होने की स्थिति में है। पॉलीथिन का उपयोग बेहद खतरनाक है। प्लास्टिक कभी भी सड़ता नहीं है। साथ ही उन्होंने स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। मौके पर राजकुमार उरांव, दिनेश उरांव, राजेश महतो, गोपाल उरांव, बुद्धेश्वर उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.