Move to Jagran APP

जीनियस हंट कांटेस्ट का होगा आयोजन : प्रधानाध्यापक

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में तीन फरवरी को जीनियरस हंट कांटेस्ट 2019 का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश उपाध्याय व वनवासी कल्याण केंद्र के कृपा शंकर ¨सह ने संयुक्त रूप से दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 08:54 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 08:54 PM (IST)
जीनियस हंट कांटेस्ट का होगा आयोजन : प्रधानाध्यापक
जीनियस हंट कांटेस्ट का होगा आयोजन : प्रधानाध्यापक

लोहरदगा : शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में तीन फरवरी को जीनियस हंट कांटेस्ट 2019 का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश उपाध्याय व वनवासी कल्याण केंद्र के कृपा शंकर ¨सह ने संयुक्त रूप से दी। मौके पर श्री उपाध्याय ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर कोहिनूर आफ लोहरदगा और प्राइड आफ लोहरदगा का चयन किया जाएगा। कांटेस्ट का प्रथम चरण तीन फरवरी 2019 को आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले भर के कक्षा 5 से 7 तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। यह कांटेस्ट कराने के पीछे का उद्देश्य यह है कि जिले में शिक्षा के प्रति जागृति लाई जाए। जिससे बच्चे पढ़ने की ओर उन्मुख हो सकें। उन्होंने बताया की प्रथम चरण के लिए 60 प्रश्न 60 अंकों के होंगे जिसमें से 100 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। शिक्षा जागृति अभियान के तहत आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी 51 हजार रुपए नगर पुरस्कार के साथ-साथ अन्य आकर्षक उपहार भी जीत सकते हैं। उन्होंने बताया इसके लिए आगामी 24 दिसंबर से अभियान चलाते हुए विद्यार्थियों को इसके लिए प्रेरित करने का काम किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.