जीवन को सहज बनाता है राजयोग मेडिटेशन : बीके मंजू
लोहरदगा : व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित बार भवन में बुधवार को राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किय
लोहरदगा : व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित बार भवन में बुधवार को राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद् घाटन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार पुजारी, सचिव हेमंत कुमार सिन्हा के साथ अन्य अतिथियों ने कैंडल जलाकर किया। मौके पर जिले के अधिवक्ताओं को मेडिटेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीके मंजू ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन हमारे जीवन को सुखद, सहज और सरल बनाती है। यह जीवन जीने की एक कला है जिसे सभी को जानना चाहिए। मानसिक रूप से परेशान व तनाव से बचाव का यह एक सुगम साधन है। राजयोग हमें संपूर्ण स्वास्थ्य के साथ-साथ संपूर्ण सुख, शांति, आनंद और खुशी प्रदान करती है। बीके आशा ने कहा कि राजयोग आत्मा का परमात्मा से मिलन है, जिससे जीवन का वास्तविकता का आभास होता है। उन्होंने कहा कि हम अगर अपने आप को ढूंढ़ लें तो हमें किसी धार्मिक स्थान को जाने की जरूरत नहीं है। मौके पर अनूप कुमार राय, ब्रजकिशोर साहू, अशोक कुमार, फूनी साहू, गौतम कुमार देवघरिया, रीना, सुनीता, बेबी, रौशन, अशोक, शंभू आदि मौजूद थे।