Move to Jagran APP

लोहरदगा की बेटी मनोरमा एक्का इंडोनेशिया के लिए रवाना

लोहरदगा की बेटी मनोरमा एक्का इंडोनेशिया में महत्वपूर्ण विषय पर परिचर्चा में शामिल होंगी। इसे लेकर वह शनिवार को इंडोनेशिया के लिए रवाना हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 10:14 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:14 PM (IST)
लोहरदगा की बेटी मनोरमा एक्का इंडोनेशिया के लिए रवाना
लोहरदगा की बेटी मनोरमा एक्का इंडोनेशिया के लिए रवाना

लोहरदगा : लोहरदगा की बेटी मनोरमा एक्का इंडोनेशिया में महत्वपूर्ण विषय पर परिचर्चा में शामिल होंगी। इसे लेकर वह शनिवार को इंडोनेशिया के लिए रवाना हो गई। लोहरदगा में महिलाओं और बच्चों के विकास और समस्याओं को लेकर काम करने वाली होप संस्था की मैने¨जग ट्रस्टी मनोरमा एक्का सामाजिक सरोकार के दायित्व को निभाने को लेकर इंडोनेशिया रवाना हो गई। जहां पर वह जलवायु परिवर्तन के अनुकूल संरक्षित विकास के विषय पर अपनी बात रखेंगी। इंडोनेशिया के बोगोर में आयोजित हो रहे इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट के एशिया रीजनल कंसल्टेशन वर्कशॉप में होप संस्था की मैने¨जग ट्रस्टी मनोरमा एक्का का चयन एक वक्ता के रूप में हुआ है। कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर मनोरमा एक्का इंडोनेशिया रवाना हो गई। वह 12 से 15 नवंबर तक इंडोनेशिया में इस कार्यक्रम में भाग लेंगी। लोहरदगा एवं झारखंड के लोगों के लिए यह गौरव का विषय है। इस कार्यक्रम में 9 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। जिसमें से झारखंड से मनोरमा एक्का का चयन हुआ है। मनोरमा एक्का ने इससे पहले भी कई देशों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर सामाजिक मुद्दों को उठाने का काम किया है। डायन-बिसाही प्रताड़ना, बाल श्रम, महिला प्रताड़ना, घरेलू ¨हसा सहित कई मुद्दों पर निरंतर काम करने वाली मनोरमा एक्का एक प्रभावशाली और सशक्त महिला के रूप में अपनी पहचान रखती हैं। इसके अलावा वे निरंतर रूप से सामाजिक मुद्दों को लेकर शहर से लेकर गांव तक काम करती आ रही हैं। मनोरमा एक्का के इस उपलब्धि पर विधायक सुखदेव भगत सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.