लोहरदगा में प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को पत्थर से कूचकर मार डाला
murder. झारखंड के लोहरदगा में प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को पत्थर से कूचकर मार डाला। पुुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
लोहरदगा। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत मुरपा गाव स्थित बाजारटाड़ में युवक की हत्या पत्थर से कूच कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सेन्हा थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू और सेन्हा प्रखंड की प्रमुख कलावती देवी घटनास्थल पर पहुंच गई। सेन्हा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक गुमला जिले के घाघरा थाना अंतर्गत बुर्जु जमगाई का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि गुमला जिले के घाघरा थाना अंतर्गत बुर्जु जमगाई निवासी रामबृक्ष उराव का 22 वर्षीय पुत्र संतोष उराव अपने दोस्त रितेश के साथ मुरपा गाव में रितेश के ससुराल आया हुआ था। संतोष का मुरपा गाxव के ही एक किशोरी के साथ विगत दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संतोष अपने दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने आया था। संतोष अपनी प्रेमिका के साथ मुरपा बाजारटाड़ में बैठकर बात कर रहा था। तभी किशोरी के भाई ने दोनों को देख लिया। दोनों को मिलते देखकर किशोरी का भाई आपा खो बैठा। जिसके बाद उसने पत्थर से संतोष पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। यह देखकर किशोरी डर गई और वहां से भाग कर सीधे गाव पहुंची। उसने गांव के लोगों को घटना की पूरी जानकारी दी।
इसी बीच, किशोरी के भाई ने ताबड़तोड़ पत्थर से वार कर संतोष की हत्या कर फरार हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। इधर, सेन्हा थाना पुलिस मामले की छानबीन के साथ हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।