डांडिया नाइट में महिलाओं ने की मस्ती
वरात्र के आते ही अलग-अलग कार्यक्रमों की धूम मच गई। विभिन्न समितियों द्वारा अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में लोहरदगा शहर में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लोहरदगा : नवरात्र के आते ही अलग-अलग कार्यक्रमों की धूम मच गई। विभिन्न समितियों द्वारा अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में लोहरदगा शहर में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में शहर के बरवाटोली स्थित कुंजलाल स्मृति भवन में रविवार की देर शाम डांडिया नृत्य का कार्यक्रम किया गया। अग्रवाल महिला समिति की ओर से आयोजित इस डांडिया नृत्य कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने भाग लिया। परंपरागत परिधानों में सजी-धजी युवतियों और महिलाओं ने डांडिया नृत्य का खूब आनंद लिया। जय जय संतोषी माता, जय-जय मां, हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम शेरावाली, ऊंचे डेरों वाली, बिगड़ी बना दे मेरे काम, गणपति आयो बप्पा, रिद्धि-सिद्धि लायो रे के भक्ति संगीत के साथ ढोली तारो ढोल बाजे ढोल बाजे और नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरावाली जैसे गानों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर आयोजक सदस्य राखी अग्रवाल ने कहा कि दुर्गा उत्सव में डांडिया नृत्य की परंपरा रही है। डांडिया एक दूसरे से भावनात्मक जुड़ाव लाने का माध्यम होता है। डांडिया नृत्य कला के माध्यम से देवी आराधना की शक्ति मिलती है। जिससे संसार संचालित होता है। इस मौके पर राखी अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, निति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, नीति भारतीय, रश्मि ¨सह, प्रेमा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रानी देवी, करुणा अग्रवाल, अंजली देवी, रीता देवी, ममता अग्रवाल, आशा देवी, स्वाति देवी, प्रिया अग्रवाल आदि महिलाएं उपस्थित थी।