सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
लोहरदगा : लोहरदगा-किस्को मुख्य पथ पर सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी के समीप मंगलवार की देर
लोहरदगा : लोहरदगा-किस्को मुख्य पथ पर सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी के समीप मंगलवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। साथ ही पत्नी गर्भवती भी है। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जाता है कि जोरी गाव निवासी सेराज अंसारी का पुत्र परवेज अंसारी (35 वर्ष) मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम मजदूरी कर मोटरसाइकिल से अपने गाव लौट रहा था। तभी किस्को की ओर से एक टेंपो बिना लाइट के लोहरदगा की ओर आ रही थी। टेंपो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे परवेज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से परवेज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहा उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और अन्य लोगों का सदर अस्पताल पहुंचा शुरू हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक सुखदेव भगत ने शोकाकुल परिवार को सात्वना दी है।