कैरो में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
कैरो में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 08:59 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 08:59 PM (IST)
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद कैरो थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन सक्रिय रही। पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी पंकज कुमार शर्मा ने स्माल एक्शन टीम के साथ कैरो मुख्य चौक से लेकर उतका व नायाटोली मुख्य पथ पर फ्लैग मार्च किया। वही मुख्य चौक में एएसआइ संजय कुमार राय सुरक्षा बलों के साथ दिन भर तैनात रहे। कैरो के अलावे हनहट, नगजुआ, चेरिमा, सढ़ाबे आदि गांवो में थाना पुलिस द्वारा लगातार गश्ती कर उपद्रवियों पर नजर रखा गया। अयोध्या मामले में कही अप्रिय घटना नहीं होने को लेकर प्रखंड व थाना प्रशासन मुस्तैद रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें