Move to Jagran APP

केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों को जनता के सामने रखें : चंगू

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को भंडरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 11:36 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 11:36 PM (IST)
केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों को जनता के सामने रखें : चंगू
केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों को जनता के सामने रखें : चंगू

लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को भंडरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रखंड के भीठा पंचायत में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान चला। इसके तहत पंचायत अध्यक्ष किरण उरांव ने बारिश में भींगकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराकर जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों को जनता के सामने उजागर करें। उन्होंने कहा कि बारिस के बाद बढ़ी ठंड के इस मौसम में कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित जनसंपर्क अभियान में शामिल होकर संगठन के महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया कि संगठन से बढ़कर कोई नहीं है। वे पार्टी हित में जाड़ा, गर्मी के साथ बारिश के मौसम में भी संगठन हित में काम करते रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बारिश में भींगकर पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्यकर्ता निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व मैं कार्यकर्ताओं के दम पर हीं आगामी चुनाव में हर मुकाबले के लिए तैयार भी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर सरकार की विफलताओं से लोगों को अवगत कराएं और कांग्रेस के कार्यों को बताएं। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह केसरवानी समाज के केंद्रीय मंत्री कमल केशरी ने कहा कि केंद्र में राज्य में भाजपा की सरकार सिर्फ जुमलों पर सीमित है। भाजपा सरकार को झूठा वादा के साथ झूठा नारा देने की आदत लग गई है। इनकी नीति के कारण देश के युवा गरीब किसान मजदूर सभी त्रस्त है उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा गरीब जनता का शोषण कर रही है डोमना उराँव ने कहा कि भण्डरा प्रखंड कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बूथ, पंचायत और प्रखंड से लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय बनाकर एक मजबूत संगठन स्थापित करें। वर्तमान सरकार आदिवासी और मूलवासियों का शोषण कर रही है। हाजी सिकंदर अंसारी ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद आया रिजल्ट से यह साफ है कि जनता कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी के नेतृत्व के साथ है। अभियान में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि प्रत्येक बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर कम से कम 5 सदस्यों को जोड़ें। कार्यकर्ताओं को शक्ति प्रोजेक्ट से जुड़कर संगठन को गतिशील बनाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साजिद अहमद चंगू, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल प्रसाद केशरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी सिकंदर अंसारी, भंडरा प्रखंड अध्यक्ष डोमना उरांव, अमर साहू, राधा देवी, पंचायत अध्यक्ष बिरसु उरांव, सदस्य राधा देवी, गंदुरा उरांव, आनंद साहू, लाल गोरीशंकर नाथ शाहदेव, किरण उरांव, किरण उरांव, राजू लाल, सुगिया उराईन, सुदर्शन लाल, आशुतोष कुमार, सुखनाथ भगत, साधु लोहरा, रूपना साहू, केंदू कृष्ण हजाम, सारो उरांव, चरवा उरांव, शंकर साहू, अगुरंजन खाखा, दूलो उराईन, रेखा कुमारी, माधुरी कुमारी, उदय उरांव, ¨रकू उरांव, रंजीत उरांव, राधिका कुमारी, अमीषा कुमारी, जातरी उरांव, बसंती उरांव, अंजलि उरांव, सुरजमुनि उरांव, मुन्ना उरांव, अविनाश उरांव, रवि उरांव, मंगरा उरांव के साथ पंचायत के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.