Move to Jagran APP

श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया प्रकृति का पर्व करमा

लोहरदगा : यहां प्रकृति का श्रृंगार था, मन में प्रकृति की रक्षा का संकल्प और ह्दय में अपनी संस्

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:46 PM (IST)
श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया प्रकृति का पर्व करमा
श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया प्रकृति का पर्व करमा

लोहरदगा : यहां प्रकृति का श्रृंगार था, मन में प्रकृति की रक्षा का संकल्प और ह्दय में अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव। अवसर था करमा महोत्सव का। प्रकृति पर्व करमा के मौके पर शहर के मैना बगीचा में नवयुवक सरना समिति के तत्वावधान में गुरुवार की रात करम पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विधायक सुखदेव भगत, नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत, डीसी विनोद कुमार, एसपी प्रियदर्शी आलोक, एसडीपीओ अर¨वद कुमार वर्मा, डीएसपी अजय कुमार सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। करम पूजा के बाद सभी मांदर की थाप पर खूब झूमे। देर रात तक पूजा अनुष्ठान और करमा महोत्सव का आयोजन हुआ। समारोह में जिले के आम-खास सभी की सहभागिता रही। इससे पूर्व पाहन-पुजार द्वारा पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में करमा व्रतियां शामिल हुई। प्रकृति ही हमारा जीवन, करें परिवार की तरह संरक्षण :

loksabha election banner

करमा महोत्सव में विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि प्रकृति हमारा जीवन है। इसकी अपने परिवार की तरह संरक्षण करें। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल देना है। ऐसे में एक जागरूक इंसान होने का दायित्व निभाना है। प्रकृति पर्व करमा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। प्रकृति की रक्षा के लिए सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है। हमें जिसने जीवन दिया, उसकी पूजा हमारा धर्म :

नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत ने कहा कि हमें जिसने हमें जीवन दिया, उसकी पूजा हमारा धर्म है। करमा प्रकृति पूजा के साथ-साथ भाई-बहनों का त्योहार है। यह सामुदायिकता का प्रतीक है। हम सभी को संस्कृति और सभ्यता के नवजीवन के लिए समर्पित रहना चाहिए। त्योहार से बढ़ती है भागीदारी :

उपायुक्त विनोद कुमार ने कहा कि करमा सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रकृति की वास्तविक तस्वीर को भी बयां करता है। करमा का त्योहार प्रकृति को बचाए रखने की सीख देता है। साथ ही इससे समाज में आपसी भाईचारगी और भी प्रगाढ़ होता है। त्योहारों के मौके पर सभी गिले-शिकवे भुला देना चाहिए। पर्यावरण बचाने के लिए सकारात्मक प्रयास जरूरी :

एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि पर्यावरण बचाने को लेकर सकारात्मक प्रयास करना बेहद जरूरी है। हमें करमा के पर्व से सीख लेते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जीवन में सही दिशा ही आगे ले जा सकती है। संस्कृति, आवश्यकता और हमारा गौरव है करमा महोत्सव :

कार्यक्रम में नवयुवक सरना समिति के अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि करमा महोत्सव संस्कृति, आवश्यकता और हमारा गौरव है। हमें अपने दायित्वों को भूलना नहीं चाहिए। करमा का त्योहार आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमें हमारी जिम्मेवारियों का भी अहसास कराता है। कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति :

नवयुवक सरना समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एसडीपीओ अर¨वद कुमार वर्मा, डीएसपी अजय कुमार, अंजुमन इस्लामिया के सचिव फिरोज राही, फादर नेम्हस एक्का, चंद्रपति भगत, विजय जायसवाल, अनिल गुप्ता, वीके बालान्जिनप्पा, लखन मांझी, टी-साहू, अशोक यादव, बलबीर देव, अशोक यादव, डा. अजय शाहदेव, सुधीर अग्रवाल, संजय ब‌र्म्मन, सुबोध साहु, संदीप पोद्दार, अजीत साहु, मुजीबुल रहमान, अनिल कुमार, राजेश सहाय, पवन कुमार गौतम, शाहिद अहमद बेलू, आलोक कुमार साहू, कुणाल अभिषेक, संजीव साहू, उदय केशरी, दिनेश अग्रवाल, कुमार संदीप, आयोजन समिति की ओर से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिनव सिद्धार्थ, कार्तिक कुजूर, मनोज सोन तिर्की, दुर्गा, दीपांकर, मनोज उरांव, सुकरा, सोमा पाहन, सुमित सिन्हा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.