Move to Jagran APP

कैरो में निकली भव्य कलश यात्रा

लोहरदगा के कैरो में निकाली गई कलश यात्रा

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 08:47 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 08:47 PM (IST)
कैरो में निकली भव्य कलश यात्रा
कैरो में निकली भव्य कलश यात्रा

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में नवरात्रा को ले कलश यात्रा का आयोजन रविवार को किया गया। कलश यात्रा के साथ ही नवरात्र प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा में शामिल बच्चे, महिला व पुरुषों ने कंदिनी नदी से जल उठाकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण में कलश को स्थापित किया। भ्रमण के दौरान श्रद्धालु जय माता दी, दुर्गा माता की जय  आदि जयकारे लगा रहे थे। नवरात्र के प्रारंभ होते ही क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का माहौल बन गया है। पहले दिन नवरात्र का पाठ सहित सभी अनुष्ठान पुरोहित कौशल कांत त्रिपाठी द्वारा संपन्न कराए गए। वहीं दूसरी ओर चेरिमा में भी कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा  नंदिनी जलाशय से जल उठाकर पूजा पंडाल में कलश स्थापित किया गया। चेरिमा में सभी अनुष्ठान नीरजकांत त्रिपाठी द्वारा संपन्न कराए गए। मौके पर समिति के अध्यक्ष सुजीत साहू, संजय महतो, प्रेम पांडे, राजेश सोनी, पप्पू गुप्ता, रिकू प्रसाद, संजय साहू, राजकुमार साहू, अवध किशोर साहू, रामबुझावन गुप्ता, राहुल शाह, बजरंग प्रसाद, भोला साहू  सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.