लोकनायक ने पूरा जीवन समाज के नाम किया समर्पित : सीपी यादव
लोहरदगा में जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 09:06 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 06:17 AM (IST)
संवाद सहयोगी, लोहरदगा : लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान सभागार में शुक्रवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 117वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मौके पर संस्थान के सचिव चंद्रपति यादव व अन्य अतिथियों ने लोकनायक के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। मौके पर सीपी यादव ने कहा कि लोकनायक का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित था। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य किया और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने इसके लिए अपने साथ समाज के सभी वर्गों को अपने साथ जोड़ा और सम्पूर्ण क्रांति का नारा दिया। मौके पर वजीर अहमद, कुंति साहू, नंदलाल प्रसाद, केशव पाठक, धनेश्वर कुमार, खुर्शीद आलम आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें