जेएमएम ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी द्वारा शुक्रवार को स्थानीय पावरगंज चौक में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फुंका गया। राज्य स्थापना दिवस पर रांची में पत्रकारों व पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया।
लोहरदगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने शुक्रवार को स्थानीय पावरगंज चौक में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। राज्य स्थापना दिवस पर रांची में पत्रकारों व पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया। जेएमएम कार्यकर्ताओं ने सरकार और सीएम के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। मौके पर जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष रंथु उरांव ने कहा कि रघुवर सरकार लाठी के बल पर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। सरकार अपनी मांगों को मांगने वाले मजदूर, गरीब, किसान व पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज करा रही है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों पर भी सरकार के इशारे पर पुलिस लाठी चार्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों व पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज की घटना ¨नदनीय है। भाजपा सरकार में गरीब, किसानों व शिक्षकों तथा पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। साथ ही न्याय के लिए इन्हें संघर्ष और आंदोलन करना पड़ रहा है। मौके पर महावीर भगत, ऐनुल अंसारी, विष्णु प्रसाद साहू, मोजम्मिल अहमद, ़फैया•ा कुरैशी, अफरोज आलम, जसीम अंसारी, साबिर कुरैशी, शिव उरांव, इम्तिया•ा खान, सैय्यद सलीम, तासिम अहमद, बबलू खान, बाबू खान, शंकर विश्वकर्मा, रुस्तम खान, हैदर अहमद, अयाज आलम, शंकर उरांव, उपेंद्र ¨सह, संजय लोहरा, एनुल अंसारी, दशरथ गिरी, संजय विश्वकर्मा, वारिश अंसारी आदि उपस्थित थे।