विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather Today: झारखंड के 4 जिलों को गर्मी से मिलने वाली है राहत, तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

Published: Tue, 13 May 2025 07:53 AM (IST)

Jharkhand Weather चिलचिलाती गर्मी के बीच झारखंड के 4 जिलों के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। ...और पढ़ें

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)

HighLights

  1. फिलहाल गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल
  2. झारखंड के 4 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी

जागरण टीम, रांची/जमशेदपुर/ लोहरदगा। Jharkhand Weather News: झारखंड के कई जिलों में आसमान से आग बरस रही है। गर्म हवाओं ने बेहाल कर दिया है। गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ना दिन के समय चैन, ना रात को आराम। सुबह से लेकर रात तक गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। जनजीवन बेहाल हो रहा है।

झारखंड के 4 जिलों में बारिश का अलर्ट

लेकिन इस बीच अब मौसम विभाग ने एक राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के 4 जिलों रांची, जमशेदपुर, बोकारो और रामगढ़ में आज तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से इस दौरान बेवजह बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

लोहरदगा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल

लोहरदगा में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालत ऐसी है कि रात के समय भी लोगों को चैन नहीं है।

बिजली आपूर्ति व्यवस्था की हालत भी बेहद खराब हो चुकी है। पेयजल की स्थिति भी वैसी ही है। जिससे लोगों को और भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों में वीरानी छा गई है।

मजबूरी में जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, वह चेहरे को धूप से बचने के लिए गमछा या टोपी लगाकर निकल रहे हैं। कूलर, पंखा से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। छोटे बच्चों का तो और भी बुरा हाल है। देर रात तक लोग सड़क और छत पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं।

बाजार व्यवस्था पर भी असर

गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। बाजार व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा है। मजदूर ठीक से काम नहीं कर पा रहे। गर्मी से उनका बुरा हाल हो चुका है।

ऑटो चालक और सड़क पर दुकान लगाने वाले लोगों का और भी बुरा हाल है। गर्मी और गर्म हवाओं की वजह से लोग बीमार पड़ जा रहे हैं।

हालत ऐसी है कि लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग गर्मी से बचने के लिए राहत पाने की तलाश कर रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही।

आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का ऐसा ही हाल रहने की उम्मीद है। गर्मी ने जनजीवन को काफी ज्यादा प्रभावित किया है।

झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य श्हरों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।