Move to Jagran APP

JEE Main Result 2023: आयुष ने लोहरदगा को किया गौरान्वित, जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल के साथ बने स्टेट टॉपर

JEE Main Result 2023 लोहरदगा के आयुष कुमार सिंह ने जेईई मेन परीक्षा में परचम लहराया है। आयुष ने जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल लाकर स्टेट टॉप किया है। आयुष की इस सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiPublished: Tue, 07 Feb 2023 06:40 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2023 06:40 PM (IST)
JEE Main Result 2023: आयुष ने लोहरदगा को किया गौरान्वित, जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल के साथ बने स्टेट टॉपर
JEE Main Result 2023: जेईई मेन में आयुष 99.9956916 परसेंटाइल के साथ बना स्टेट टॉपर

जागरण संवाददाता, लोहरदगा। JEE Main Result 2023: लोहरदगा के संजय गांधी पथ के रहने वाले आयुष कुमार सिंह ने जेईई मेन में सफलता का परचम लहराया है। आयुष को जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं। यह इस बार जेईई मेन की परीक्षा में किसी भी विद्यार्थी को प्राप्त हुए परसेंटाइल में पूरे झारखंड में सबसे अधिक है।

loksabha election banner

आयुष की सफलता से परिवार गदगद

आयुष की सफलता पर परिवार, दोस्त और आसपास के लोग काफी खुश हैं। आयुष के पिता रवि भूषण सिंह हिंडाल्को कंपनी के लोहरदगा रेलवे साइडिंग स्थित अनलोडिंग स्टेशन में साइडिंग इंचार्ज हैं। आयुष मां नीलिमा देवी शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका हैं।

शुरू से ही आयुष रहा पढाई को लेकर संजीदा

आयुष शुरू से ही अपनी पढ़ाई को लेकर काफी ज्यादा गंभीर रहा है। उसने इन लोहरदगा एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल से उत्कृष्ट अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आयुष ने 11वीं और 12वीं की परीक्षा एले गार्डन रांची से उत्तीर्ण की है। आयुष की सफलता से पूरा परिवार काफी खुश है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आईआईटी एंड एनआईटी के एंट्रेंस एग्जाम के लिए आयोजित परीक्षा में आयुष जेईई मेन 2023 जनवरी अटेम्प्ट में शामिल हुआ था।

जेईई एडवांस के लिए करेगा प्रयास

आयुष कुमार सिंह के पिता रवि भूषण सिंह का कहना है कि उनके पुत्र ने शुरू से ही लक्ष्य का निर्धारण कर कदम बढ़ाया है। यही वजह है कि उसे लगातार सफलताएं प्राप्त हुई है। अब वह जेईई एडवांस के लिए प्रयास करेगा। आयुष को कई स्कॉलरशिप भी प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा ओलंपियाड में भी उसने सफलता प्राप्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.