जतरा हमारी संस्कृति की पहचान : केके भगत
कैरो में जतरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के बक्शी पहाड़ में सोमवार को जतरा का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक पहाड़ जतरा में क्षेत्र के विभिन्न खोड़हा द्वारा पारंपरिक ढंग से नृत्य प्रस्तुत कर अपनी संस्कृति का जाना। जतरा में कैरो, बक्शी, टाटी, सढ़ाबे, डूमरटोली, चाल्हो, महुवरी सहित अन्य खोड़हा के लोगों ने भाग लिया। पहाड़ के ऊपर जतरा का आयोजन होने के कारण लोग दूर-दूर से जतरा देखने के लिए आते हैं।
पूर्व विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि जतरा हमारी संस्कृति की पहचान है। जतरा के आयोजन से हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखना है। वर्तमान समय में युवा नशा के कारण गलत राह में भटक रहे हैं। जिसे अभिभावकों को ध्यान देने की जरूरत है। संस्कृति को बचाने में अब युवाओं की भागीदारी अहम है। केके भगत ने कहा क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। जतरा में उपस्थित अतिथियों ने मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया। मौके पर आजसू नेत्री नीरू शांति भगत, पार्टी के केंद्रीय सचिव लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, परमानंद साहू, मनोज यादव, परमेश्वर भगत, संजय महतो, कृष्णा साहू, कंचन राम, प्रदीप, बालूर, सतीश, संजय, वशिष्ठ, पवन, शंकर सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन व पहान-पुजार मौजूद थे।