जतरा सामाजिक समरसता का प्रतीक : अभिनव
नवयुवक संघ मेला समिति ¨नगनी गांगुपारा के तत्वावधान में सदर प्रखंड के ¨नगनी गांगुपारा गांव में ऐतिहासिक जतरा का आयोजन किया गया। जतरा हर्षोउल्लास और शांतिपूर्वक रूप से संपन्न हुआ।
लोहरदगा : नवयुवक संघ मेला समिति ¨नगनी गांगुपारा के तत्वावधान में सदर प्रखंड के ¨नगनी गांगुपारा गांव में ऐतिहासिक जतरा का आयोजन किया गया। जतरा हर्षोउल्लास और शांतिपूर्वक रूप से संपन्न हुआ। जतरा में लोगों ने जमकर खिलौने, मिठाइयां, श्रृंगार के सामान की खरीदारी किया। मौके पर उपस्थित जतरा के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अभिनव सिद्धार्थ का स्वागत मंडली द्वारा पूरे पारंपरिक तरीके से किया गया। जतरा में लोगों को संबोधित करते हुए अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि जतरा सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मेला-जतरा से आपसी प्रेम-सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। लोग विभिन्न क्षेत्रों से आकर एक स्थान पर मिलकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। आज हमारी परंपरा समाप्त होती जा रही है। जिसे बचाए रखने जरूरत है। हमारी परंपरा की खासियत ही सामूहिकता की भावना रही है। लोगों को जोड़ने का काम भी इस तरह के आयोजनों से होता है। इसलिए इस संस्कृति को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। एक दूसरे को जोड़ने व आपसी दूरियों को पाटने में जतरा की परंपरा ने हमेशा बड़ी भूमिका निभाता रहा है। जतरा में गांगुपारा, पुरना टोली, जामुनटोली, गांगुपारा नवाटोली, कुंबाटोली आदि गांवों से विभिन्न खोड़हा व नृत्य मंडली ने परंपरागत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर अनमोल भगत, विपुल राम, शाहदेव उरांव, चंदर उरांव, काली उरांव, आशीष उरांव, लच्छू उरांव आदि मौजूद थे।