Move to Jagran APP

पॉलीथिन छोड़ें, स्वच्छता अपनाएं

कैरो में पॉलीथिन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 09:12 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:34 AM (IST)
पॉलीथिन छोड़ें, स्वच्छता अपनाएं
पॉलीथिन छोड़ें, स्वच्छता अपनाएं

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार टांड़ में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा सम्राट क्लब द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर प्लास्टिक संग्रह करते हुए इसके प्रभाव की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। क्लब के सदस्यों ने बाजार में घूम घूमकर कूड़ा-कचरा व प्लास्टिक का संग्रह किया। साथ ही किसानों व दुकानदारों को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया। मौके पर क्लब के मुन्ना राम ने लोगों से कहा कि प्लास्टिक छोड़ें और स्वच्छता को अपनाएं। प्लास्टिक के प्रभाव से भविष्य में हमें काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। खेत-खलिहान में प्लास्टिक फेंकने के कारण फसल की उपज कम होने लगी है। सदस्यों ने गांधी जयंती के मौके पर आगामी 2 अक्टूबर से प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने व सभी लोगों को सहयोग करने की बात कही। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और बीमारियों को भी बाजार में मौजूद लोगों को बताया। मौके पर मुन्ना राम, संदीप राम, रंजीत प्रजापति, बबलू राम सहित क्लब के सदस्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.