हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओ को दिया निर्देश
लोहरदगा जिला परिषदन में बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेने ने कार्यकर्ताओं को कई जरूरी निर्देश दिए। हेमंत सोरेने ने कहा कि कार्यकर्ता आने वाले चुनाव को लेकर तैयार रहें। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं।
लोहरदगा : लोहरदगा जिला परिसदन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को कई जरूरी निर्देश दिए। हेमंत सोरेने ने कहा कि कार्यकर्ता आने वाले चुनाव को लेकर तैयार रहें। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाएं। क्षेत्र में घूमकर लोगों की समस्या को जानने की कोशिश करें। लोगों को झामुमो पर पूरा भरोसा है। लोग आने वाले चुनाव में पार्टी का साथ जरूर देंगे। कार्यकर्ता इस बात की परवाह न करें कि कौन से क्षेत्र से पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं। हमें बस जनता की सेवा में बिना किसी स्वार्थ के लगे रहना है। सरकार और भाजपा से लोग तंग आ चुके हैं। अब भाजपा की विदाई की बारी है। मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।