ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध घायल
ोहरदगा : लोहरदगा-चांपी मुख्य पथ पर सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुवाटोली के समीप शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लोहरदगा : लोहरदगा-चांपी मुख्य पथ पर सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुवाटोली के समीप शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि मवेशियों का चारा लदा ट्रक की चपेट में आने से कैमो महुआ टोली निवासी इस्लाम अंसारी (70 वर्ष) दुकान से कुछ सामान खरीद कर वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकीदार समसुल अंसारी के सहयोग से ट्रक को पकड़ कर सदर थाना पुलिस के हवाले जब्त कर दिया गया। वृद्ध को अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय निवासी सरीफ अंसारी, मुमताज, फयाज, नेजाम, मुनतजीर, जाबीर अंसारी ने काफी सहयोग किया।