Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: 1998 में सांसद रहे इंद्रनाथ को 1999 में मिली थी हार

Lok Sabha Polls 2019. लोहरदगा में लोकसभा चुनाव का परिणाम हमेशा से रोचक रहा है। यहां पर उम्मीद के विपरीत चुनाव परिणाम आते रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 12:05 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 12:05 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: 1998 में सांसद रहे इंद्रनाथ को 1999 में मिली थी हार
Lok Sabha Polls 2019: 1998 में सांसद रहे इंद्रनाथ को 1999 में मिली थी हार

लोहरदगा, [राकेश कुमार सिन्हा]। लोहरदगा में लोकसभा चुनाव का परिणाम हमेशा से रोचक रहा है। यहां के चुनाव परिणाम ने लोगों को झटके पर झटके दिए हैं। यहां पर उम्मीद के विपरीत चुनाव परिणाम आते रहे हैं। यही वजह है कि लोहरदगा लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम पर सबकी नजर होती है। यहां पर राजनीतिक दलों की ही नहीं बल्कि उसके जाने-माने प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी होती है।

loksabha election banner

यहां प्रत्याशी चुनाव जीतने को लेकर हर हथकंडा अपनाते हैं। बावजूद इसके चुनाव का परिणाम हमेशा रोचक रहा है। साल 1999 के लोकसभा चुनाव में इंद्रनाथ भगत महज कुछ ही वोटों से भाजपा के दुखा भगत से चुनाव हार गए थे। इस चुनाव में इंद्रनाथ भगत को 159835 वोट मिले थे। जबकि दुखा भगत को 163658 वोट मिले थे। काफी नजदीकी मुकाबले में इंद्रनाथ भगत को हार का सामना करना पड़ा था।

इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे विश्वनाथ भगत 28245 वोट ला कर तीसरे स्थान पर रहे थे। कहीं ना कहीं विश्वनाथ भगत की एंट्री इंद्रनाथ भगत के लिए घातक साबित हुई थी। इंद्रनाथ भगत 1998 के चुनाव में सांसद चुने गए थे। तब भाजपा के ललित उरांव को रोचक मुकाबले में हराया था। 1998 के चुनाव में भाजपा के ललित उरांव को 214230 वोट मिले थे।

जबकि कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे इंद्रनाथ भगत 233629 वोट लाकर सांसद चुने गए थे। इस चुनाव में जेएमएम प्रत्याशी प्रभाकर तिर्की को 25063 वोट हासिल हुए थे। 1998 के चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद 1999 के चुनाव में इंद्रनाथ भगत को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार को ना तो कांग्रेस पचा पाई थी और ना ही लोगों को विश्वास हो पा रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.