नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
लोहरदगा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित को भेजा जेल
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 08:14 PM (IST)
संवाद सूत्र, किस्को (लोहरदगा) : किस्को थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव निवासी बंधनू उरांव के पुत्र व दुष्कर्म कांड के आरोपित सत्येंद्र उरांव को किस्को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि सत्येंद्र उरांव बुधवार की शाम नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर जंगल ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़ित छात्रा को साथ लेकर उसके परिवार वाले किस्को थाना पहुंचे। जहां पीड़िता के बयान के आधार पर शनिवार को किस्को थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए आरोपित सत्येंद्र उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें