पत्नी को जला कर मार डालने का आरोपी गिरफ्तार
कुडू थाना क्षेत्र के बड़की चांपी पंचायत अंतर्गत जरियो गांव में विगत 21 मार्च को होली की शाम महिला की जल कर मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपने अपराध को कबुल किया है। होली की शाम संदेहास्पद अवस्था आग से जलने के बाद विवाहिता की इलाज के दौरान हुई
कुडू (लोहरदगा): कुडू थाना क्षेत्र के बड़की चांपी पंचायत अंतर्गत जरियो गांव में विगत 21 मार्च को होली की शाम महिला की जल कर मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपने अपराध को कबुल किया है। होली की शाम संदेहास्पद अवस्था आग से जलने के बाद विवाहिता की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में मृतका के मायके वालों की ओर से कुडू थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद आरोपी को गुरुवार को लोहरदगा जेल भेज दिया। लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के गनियारी गांव निवासी मटकू लोहरा की पुत्री नमिता की शादी कुडू थाना क्षेत्र के जरियो गांव के रहने वाले राजकिशोर लोहरा से हुई थी। विगत 21 मार्च को संदिग्ध अवस्था में नमिता जल गयी थी। जिसे बसारडीह स्थित आइसर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेजा था। इलाज के दौरान नमिता की मौत हो गई। मृतका का एक 3 वर्ष का पुत्र है और फिलहाल वह गर्भवती थी। गिरफ्तार राजकिशोर लोहरा ने अपना गुनाह कबुल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि खाना देने में देर होने के बाद उत्पन्न विवाद में उसने घर में रखे ढिबरी का तेल पत्नी पर उढेल कर आग लगा दी थी। कुडू पुलिस ने कांड संख्या 43/19 धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा।