सरकार की गलत नीति से बढ़ी महंगाई
जिला कांग्रेस कमेटी लोहरदगा के तत्वावधान में मंगलवार कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 29 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल केरोसिन एवं रसोई गैस के मूल्य में प्रतिदिन वृद्धि तथा लचर विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रतीकात्मक विरोध का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।
लोहरदगा : जिला कांग्रेस के तत्वावधान में मंगलवार कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 29 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल केरोसिन एवं रसोई गैस के मूल्य में प्रतिदिन वृद्धि तथा लचर विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रतीकात्मक विरोध का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।
कार्यक्रम के तहत कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन से जुलूस के शक्ल में कार्यकर्ता समाहरणालय तक जाएंगे। वहां पर मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा जाएगा। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीति के कारण महंगाई की मार गरीब जनता झेल रही है। सरकार को इसकी ¨चता भी नहीं है। बैठक को हाजी शकील अहमद, मोहन दुबे, सुखैर भगत व नईम जकरिया ने भी संबोधित किया। बैठक में पवन गौतम, निशा जायसवाल, सहादत हुसैन, सुबोध राय, अनिल कुमार, ऊषा खाखा, फादर नेम्हस एक्का, हाजी सिकंदरअंसारी, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, धनंजय कांस्यकार, मनोज भगत, सामूल अंसारी, ठाकुर प्रसाद, नंद किशोर शुक्ला एवं सोनू कुरैशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।