Move to Jagran APP

बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिले में मौसम का मिजाज फिर से बदल चुका है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 08:29 PM (IST)
बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में मौसम का मिजाज फिर से बदल चुका है। जिले में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ चुकी है। लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। लोग गर्म कपड़ों के बिना घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिनभर बादल छाए रहे, सूरज के दर्शन नहीं हुए, रह-रहकर बारिश होती रही है। जिसके कारण लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। आने वाले दो-तीन दिनों तक इसी प्रकार से मौसम का मिजाज बने रहने की उम्मीद है। जिसके कारण लोगों को मौसमी बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। मौसम में हुए बदलाव की वजह से लोग असहज महसूस कर रहे हैं। बाजार में वीरानी छाई हुई है। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। लोग जाड़े के मौसम में भी छाता लेकर घर से बाहर निकलने को विवश नजर आ रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने घर में ही इस समय बिताने में ज्यादा भलाई समझी है। कई स्थानों पर तो लोग अलाव जलाकर भी ठंड से बचते हुए नजर आए। उम्मीद की जा रही है कि धूप निकलने के बाद मौसम में काफी ज्यादा ठंड होगी। जिसके कारण लोग बीमार भी पड़ सकते हैं। सर्दी, खांसी, बुखार जैसी बीमारियां लोगों को प्रभावित करेगी। पहाड़ी क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में और भी ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है बारिश के कारण पूरा मौसम सर्द हो चुका है। छोटे बच्चों और बीमार लोगों का ज्यादा बुरा हाल नजर आ रहा है। व्यापारियों के लिए मंदी की स्थिति नजर आ रही है। स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दिहाड़ी मजदूरों के लिए भी परेशानी बढ़ गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.