राज्य स्तरीय स्कूल गेम में हरिचरण ने जीता कांस्य पदक
सरायकेला खरसांवा में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल गेम में लोहरदगा के तीरंदाज हरिचरण तुयु ने कांस्य पदक जीता है। 2
लोहरदगा : सरायकेला खरसांवा में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूल गेम में लोहरदगा के तीरंदाज हरिचरण तुयू ने कांस्य पदक जीता है। 28 अक्टूबर से दो नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में लोहरदगा से कई खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धा में भाग लिया है। जिसमें हरिचरण तुयू ने तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा अलग-अलग खेल में जिले के खिलाड़ी बालक वर्ग में अमरदीप, सुजल, हर्ष, महिवाल, अभिय, राहुल, दशरथ, नीरज, सूरज, किशोर, बालिका वर्ग में सुप्रीति, पायल, प्रिया, आरजू, शिल्पा, प्रियंका, प्रीति, नेहा, मोनिका, ललिता, स्नेहा, रश्मि ने बेहतर प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर श्रीकांत कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी और खेल संगठनों ने बधाई दी है।