गुरु गो¨वद ¨सह की जयंती मनी
बाबा गो¨वद दास मठ में शनिवार को गुरू गो¨वद ¨सह की जयंती (352 प्रकाश उत्सव) मनाया गया। जिसमें अनुष्ठान और भंडारा सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सबसे पहले गुरूवाणी का पाठ कवलजीत ¨सह, तरसेम ¨सह, अविनाश कौर, जितेंद्र ¨सह, अमृता कौर आदि द्वारा किया गया। इसके बाद कडाह पूजा गोपाल पांडे द्वारा संपन्न कराया गया।
लोहरदगा : बाबा गो¨वद दास मठ में शनिवार को गुरु गो¨वद ¨सह की जयंती (352 प्रकाश उत्सव) मनाई गई। जिसमें अनुष्ठान और भंडारा सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सबसे पहले गुरुवाणी का पाठ कंवलजीत ¨सह, तरसेम ¨सह, अविनाश कौर, जितेंद्र ¨सह, अमृता कौर आदि द्वारा किया गया। इसके बाद कडाह पूजा गोपाल पांडे द्वारा संपन्न कराया गया। अरदास, आरती के बाद कडाह प्रसाद वितरण किया गया। भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। संध्या में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शांति आश्रम के ब्रह्मचारी भी शामिल हुए। सैकडों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरू गो¨वद ¨सह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पुरोहित गोपाल पांडे ने कहा कि गुरू गो¨वद ¨सह ऐसे गुरू हुए, जिन्होंने धर्म व देश की रक्षा के लिए अपने चारों पुत्रों की शहीदी के अलावा अपना पूरा वंश बलिदान कर दिया। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी एव अंतत: विजयी हुए। गुरु ने जात-धर्म से हटकर इंसानियत की सेवा करने का संदेश दिया है। हमे उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंवलजीत ¨सह, वार्ड पार्षद अविनाश कौर, एसके चौहान, जितेंद्र ¨सह, अमृता कौर, परभजोत ¨सह, आशुतोष पाठक, हिमांशु केसरी, भोला शर्मा, बरज ¨सह, दीपक सोनी, अमर गुप्ता, गोपाल पांडे, रजनी सिन्हा, रंजना पुरी, रेणू सिन्हा, संजीव शर्मा, राजेश शर्मा, नीरज शर्मा, मनोज गुप्ता, अश्विनी साहू, मीतू गुप्ता ,विनोद ¨सह, संदीप भगत, स्मिरत कौर, करमन ¨सह, मनोज गुप्ता आदि शामिल हुए।