Move to Jagran APP

तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना

अब तक दो दर्जन से ज्यादा समय लोगों को देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों की यात्रा करा चुके मणिकांत फिर एक बार, ¨कतु वृद्धावस्था के कारण अंतिम बार कुल 42 लोगों को लेकर धार्मिक यात्रा पर निकल चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 06:56 PM (IST)
तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना
तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना

लोहरदगा : शहर के बीआरडी निवासी मणिकांत जायसवाल के नेतृत्व में लोग धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। सभी यात्री कई धर्म स्थलों की यात्रा करेंगे। शहर के बीआइडी से देशराज गोयल, सजल आदि ने यात्रियों को रवाना किया।

loksabha election banner

मणिकांत को लोग एक ऐसे इंसान के रूप में जानते हैं, जो अपने जीवन में गरीबों के धार्मिक यात्रा के सपने पूरा करते हैं। अब तक दो दर्जन से ज्यादा समय लोगों को देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों की यात्रा करा चुके मणिकांत फिर एक बार, ¨कतु वृद्धावस्था के कारण अंतिम बार कुल 42 लोगों को लेकर धार्मिक यात्रा पर निकल चुके हैं। मणिकांत की खास बात यह है कि वह गरीबों को काफी कम खर्च में यात्रा कराते हैं। जो सामान्य रूप से होने वाले खर्च का एक चौथाई मात्र होता है। धर्मशाला, बस, रेलवे आदि का सस्ते दर पर उपयोग कर मणिकांत काफी कम खर्च में यात्रा कराते हैं। कभी भी महंगे खर्च वाले साधनों का उपयोग नहीं करते। जिससे यह काफी कम खर्च में लोगों को यात्रा करा कर उनके जीवन की मनोकामना पूर्ण करते हैं इस बार मणिकांत इलाहाबाद में प्रयाग स्नान, हरिद्वार में हरकी पौड़ी स्नान, मनसा देवी, चंडी देवी के दर्शन के अलावा ऋषिकेष में लक्ष्मण झूला, राम झूला एवं विभिन्न मंदिरों का दर्शन के पश्चात केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, जमोत्री, उसके बाद जम्मू में वैष्णो देवी दर्शन कराएंगे। मणिकांत कहते हैं कि वे एक बार फिर से यात्रा पर लोगों को लेकर जा रहे हैं। इससे उन्हें काफी संतुष्टि मिलती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.