विकास को रफ्तार दे रही है सरकार : केंद्रीय मंत्री
प्रखंड के डांडू पंचायत अंतर्गत बक्सीडीपा से झालजमीरा पथ में कोयल नदी में बनने वाले पुल का सोमवार को जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने शिलान्यास किया। पथ निर्माण विभाग के माध्यम से 12 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत दो पुल का निर्माण होगा।
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड के डांडू पंचायत अंतर्गत बक्सीडीपा से झालजमीरा पथ में कोयल नदी में बनने वाले पुल का सोमवार को जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने शिलान्यास किया। पथ निर्माण विभाग के माध्यम से 12 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत दो पुल का निर्माण होगा। जिसमें एक डांडू और दूसरा मन्हो कोयल नदी में पुल बनना है। उद्घाटन के मौके पर मंत्री ने कहा कि आर्थिक उन्नति के लिये खेती आवश्यक है। किसानों को अपने उत्पादों को बाजार तक ले जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए सड़क और पुल योजनाओं का तेजी से निर्माण किया जा रहा है। सरकार विकास को रफ्तार दे रही है। आवागमन को रफ्तार देने को लेकर पुल-पुलिया, सड़क की आवश्यकता होती है। पुल-पुलिया और सड़क के बन जाने से विकास को तेजी मिल पाती है। मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और राज्य सरकार द्वारा आम लोगों को लाभान्वित करने को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार विशेष रूप से गरीबों पर ध्यान दे रही है। योजना कार्य की एजेंसी शिवानी कंस्ट्रक्शन को निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण रूप से काम को समय से पूरा करें। मौके भाजपा जिला अध्यक्ष राजमोहन राम, अशोक खत्री, चंद्रशेखर अग्रवाल, भिखारी भगत, प्रमुख कलावती देवी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि परमेश्वर भगत, राधिका देवी, नवल साहू, अशोक साहू, अवधेश प्रसाद, कार्यपालक अभियंता र¨वद्र कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।