Move to Jagran APP

भगवान चित्रगुप्त की पूजा आज, तैयारियां पूरी

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की लोहरदगा शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय मध्य विद्यालय के प्रागंण में कलम दवात के देवता तथा पाप-पुण्य, लेखा-जोखा के कर्ता भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से होगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 10:38 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 10:38 PM (IST)
भगवान चित्रगुप्त की पूजा आज, तैयारियां पूरी
भगवान चित्रगुप्त की पूजा आज, तैयारियां पूरी

लोहरदगा : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की लोहरदगा शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय मध्य विद्यालय के प्रागंण में कलम दवात के देवता तथा पाप-पुण्य, लेखा-जोखा के कर्ता भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से होगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चित्रांश समाज की ओर से महासभा के विकेश कुमार सिन्हा, गणेश लाल एवं सुमित कुमार सिन्हा ने जिले के सभी चित्रांश भाइओं-बहनों को संयुक्त रूप से चित्रगुप्त पूजा समारोह में शामिल होकर एकता का परिचय देने की अपील की है। इन्होंने कहा है कि चित्रगुप्त पूजा-समारोह के मौके पर संगठित होकर एक साथ आगे बढ़ने और समाज को विकास की दिशा में तेजी से बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि समाज के लोगों के सहयोग से लोहरदगा शहरी क्षेत्र के स्थानीय मध्य विद्यालय के प्रागंण में काफी वर्षो से चित्रगुप्त पूजा समारोह पूर्वक किया जाता रहा है। इस दौरान समाज के जीवन मूल्यों और आदर्शों को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त करने की परंपरा है। चित्रगुप्त पूजा के मौके पर समाज के सभी भाइयों-बहनों को शामिल होने की जरूरत है। समाज के लोगों में पूजा आयोजन का लेकर उत्साह है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.