जरूरतमंदों को समय पर दें राशन : आपूर्ति पदाधिकारी
खंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में बुधवार को प्रखंड स्तरीय सतर्कता समिति (खाद्य व आपूर्ति विभाग) की बैठक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शंभू नारायण विद्यार्थी की अध्यक्षता में हुई।
भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में बुधवार को प्रखंड स्तरीय सतर्कता समिति (खाद्य व आपूर्ति विभाग) की बैठक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शंभू नारायण विद्यार्थी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की उपस्थिति काफी कम होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि भविष्य में होने वाली बैठक के लिए सभी सदस्यों को समय पर सूचना दें और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को समय पर राशन उपलब्ध कराएं। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में समिति के कार्य एवं दायित्व, पंचायत स्तर पर सतर्कता समितियों के गठन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सफेद कार्ड का वितरण, लाभुकों की विवरणी, राशन कार्ड का आधार सि¨डग, ईं-पोस मशीन, बायोमीट्रिक सिस्टम से राशन वितरण, खाद्यान का उठाव एवं वितरण, धान अधिप्राप्ति, दाल-भात योजना की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि प्रखंड में करीब 32 हजार लोग खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम से आच्छादित है। जिसमें प्रखंड के 9 पंचायतों में 58 जन वितरण प्रणाली दुकान संचालित है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत लाभुकों को आच्छादित किया गया है। मौके पर आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि खाद्य आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले राशन डीलरों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान दोषी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। राशन दुकानदारों ने नियमित वितरण नहीं होने कई बार राशन लेप्स कर जाने ई-पोस मशीन में ऑफ लाइन एवं ऑन लाइन का बहाना कर राशन नहीं देने का मामला उठाया गया। इस संबंध में आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्रखंड एवं पंचायतों में गठित निगरानी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में राशन का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश से क्षेत्र के भिखारी, दिव्यांग, असहाय, विधवा, अत्यंत गरीब, कुली, मजदूर लाभुकों को शीघ्र कार्ड बनाने के लिए उन्हें यथाशीघ्र आवेदन करने की बात कही। इस मौके पर सज्जाद अंसारी, लाल राम, मिलन महिला मंडल, कालेश्वर साहू, चंद्रशेखर मिश्रा, राजबाला अग्रवाल, अजित अग्रवाल, भुवन लाल, राजेश लकड़ा, ऊषा देवी, एनुल अंसारी, बिगवा साहू, प्रेरणा महिला मंडल, प्रगति महिला मंडल, चमेली महिला मंडल, पूर्णा महिला मंडल, जुगुनू महिला मंडल, जूही महिला मंडल, नूपुर महिला मंडल, सुगंध महिला मंडल, जय धरम महिला मंडल, जय चला महिला मंडल, सरई फूल महिला मंडल सहित राशन दुकानदार मौजूद थे। ----संपन्न परिवार स्वेच्छा से वापस करें राशन कार्ड
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भंडरा निवासी सुरेश साहू ने अपना गृहस्थ लाल कार्ड आपूर्ति पदाधिकारी को वापस किया। आपूर्ति पदाधिकारी ने सुरेश साहू द्वारा कार्ड वापस करने की काफी सराहना की। साथ ही उन्होंने प्रखंड के सभी सम्पन्न परिवारों को खुद से कार्ड वापस करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बताया कि उपायुक्त विनोद कुमार द्वारा टीम गठन कर सभी राशन कार्डों की जांच कराई जा रही है। कोई भी संपन्न परिवार लाल कार्ड रखता है, तो पकड़े जाने पर वैसे लाभुकों का आज तक के उठाए गए सारा राशन वापस लिया जाएगा। साथ ही राशन का 10 प्रतिशत राशि भी वसूल किया जाना है।