आदर्श आचार संहिता का करें अनुपालन
???? ???? ????? ??? ?????? ?? ??????? ? ????? ?? ???? ????? ????? ?? ???? ????? ???? ???? ????? ?? ????????? ??? ???? ?????? ????? ??????? ?? ???? ???????????? ??????? ??? ????? ?? ?????? ???? ????
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना परिसर में बुधवार को रामनवमी व सरहुल को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ मनोज मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दोनों त्योहार को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि त्योहार में आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से अनुपालन हो। साथ ही भड़काऊ व दूसरे समुदाय को ठेस पहुंचाने वाले गाने व नारे बिल्कुल नही लगाएं। इंस्पेक्टर शारदा रंजन प्रसाद सिंह ने कहा किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन सख्ती से पेश आएगी।
रामनवमी व सरहुल को लेकर प्रखंड क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रखंड मुख्यालय में 5 अप्रैल को सरहुल का शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वही 13 अप्रैल को कैरो, नगजुआ व हनहट में जुलूस निकाला जाएगा। जबकि प्रखंड मुख्यालय में 14 अप्रैल को भरत मिलाप सह शोभा यात्रा निकाला जाएगा। बैठक में क्षेत्र के लोगों ने पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्था को दुरस्त करने की मांग की गई। जिसपर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने समस्याओं का निराकरण की बात कही। बैठक में सीओ रूबी कुमारी, थाना प्रभारी रतिया उरांव, पहान सुरेंद्र उरांव, पंसस सह रामनवमी के मुख्य संरक्षक शरत कुमार विद्यार्थी, बीस सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र महतो, मुखिया गौतरी देवी, पिकी उरांव, करमचंद भगत, कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद, राजेश सोनी, सूरज मोहन साहू, रामपवित्र सोनी, नाजिर आलम खान, कैलाश महतो, राजेंद्र सोनी, संजय महतो, विवेक महतो, अलिरजा अंसारी, तौहीद खान सहित क्षेत्र के प्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे।