करंट की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर
लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत कैमो पतराटोली गांव निवासी स्वर्गीय सुकरू उरांव का पुत्र प्रेम उरांव (4
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत कैमो पतराटोली गांव निवासी स्वर्गीय सुकरू उरांव का पुत्र प्रेम उरांव (48 वर्ष) 11 हजार लाइन बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की सहायता से प्रेम उरांव को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर बीके पांडे ने प्रेम उरांव का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद प्रेम को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घर के समीप ही पेड़ पर फुटकल तोड़ने के लिए प्रेम चढ़ा हुआ था। इसी दौरान पेड़ के समीप से होकर गुजरने वाले 11 हजार लाइन की चपेट में आ गया। जिससे प्रेम गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया इस घटना में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रेम को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। हाल के दिनों में फुटकल सहित अन्य वन उत्पाद तोड़ने के चक्कर में कुल 3 लोग पेड़ से गिरकर घायल हुए हैं। जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। बता दें कि गर्मी के दौरान फुटकल, इमली, जामुन, आम आदि तोड़ने के चक्कर में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।