सेन्हा में सुबह ही सक्रिय रहे बंद समर्थक
सेन्हा (लोहरदगा) : कांग्रेस द्वारा आहूत भारत बंद का सेन्हा में असर देखा गया। डीजल-पेट्रोल,
सेन्हा (लोहरदगा) : कांग्रेस द्वारा आहूत भारत बंद का सेन्हा में असर देखा गया। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस आदि के मूल्य में हुई बढ़ोतरी के विरोध में बंद को सफल बनाने को लेकर समर्थक सुबह से ही सड़क पर उतर गए थे। बंद को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस के माध्यम से घूम-घूम कर बंद को सफल बनाया। बंद के दौरान प्रखंड क्षेत्र में बाक्साइट ट्रक, बस, यात्री वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ। बंद कराने निकले 39 समर्थकों को सेन्हा थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने गिरफ्तार किया। बंद समर्थकों से निपटने के लिये बरही, कंडरा, सेन्हा, बक्सीडीपा आदि क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद थाना परिसर में सभी को रखा गय। बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरने वालों में प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर शुक्ला, सेवा दल के जिला अध्यक्ष विश्वामित्र भगत, उपाध्यक्ष जमील अंसारी, प्रकाश उरांव, मनबोध साहू, हाफिज अंसारी, रोजाउद्दीन अंसारी, बुदू भगत, जीतराम उरांव, मनव्वर अंसारी, संदीप साहू, बिरसा टोप्पो, राजू अंसारी, सरीता देवी, रंजीता कुमारी, रुकमणी कुमारी, सुनीता उरांव, दुलारी केरकेट्टा, नवरी उरांव, मालती उरांव, सोनो उरांव, सगीर अंसारी, शमशेर अंसारी, रबुल पासकल, खेस लाजर वाडा, सुजीत कुजूर आदि शामिल थे ।