Move to Jagran APP

मनरेगा कर्मियों की मांगे पूरी करे सरकार : संघ

लोहरदगा : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में लोहरदगा से जुड़े मनरेगा कर्मियों ने अ

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 08:53 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 08:53 PM (IST)
मनरेगा कर्मियों की मांगे पूरी करे सरकार : संघ
मनरेगा कर्मियों की मांगे पूरी करे सरकार : संघ

लोहरदगा : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में लोहरदगा से जुड़े मनरेगा कर्मियों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। साथ ही राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। मौके पर मनेरगा कर्मियों के लिए सामान कार्य के लिए सामान वेतन, स्थाई करण, समायोजना करते हुए स्थाई कर्मियों को देय समस्त सुविधा व्यवस्था, श्रम कानून, न्यूनतम वेतन अधिनियम और संविधान के अनुरूप ईपीएफ कटौती शीघ्र शुरू करने की मांग पर बल दिया। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ भगत ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की मांगों को सरकार पूरा करे। साथ ही राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, कृषि एवं पशुपालन विभागों के तमाम रिक्त पदों में मनरेगा कर्मियों के सेवाकाल सेवा के बराबर उम्र सीमा में छूट एवं 50 प्रतिशत पद का आरक्षण एवं उम्र सीमा में छूट देकर प्रोन्नति दिया जाए। अनुबंध कर्मचारियों को उम्र सीमा से छूट एवं रिक्त पदों में आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, बेवजह बर्खास्तगी पर रोक एवं बर्खास्त कर्मियों को पुन: बहाल किया जाए। धरना-प्रदर्शन में अंजू कुजूर, अर¨वद रोशन, अभिषेक कुमार, निलेंद्र कुमार, राजकिशोर राम, नसीम अंसारी, मीरा पांडे, प्रवीण, मंगलदास, नंदा भगत, पंचम, एतवा पाहन, परवेज अंसारी, रेखा, कलावती, विजय कुमार साहु, चतुर्भुज कुमार, पल्लवी कुमारी, परमुनी कुमारी, सोमनाथ पाहन, अनिल आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.