पशुओं को बीमारियों से बचाता है टीकाकरण
कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के नगड़ा गांव में शुक्रवार को कृषि कल्याण अभियान के तहत शिविर लगाकर
कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के नगड़ा गांव में शुक्रवार को कृषि कल्याण अभियान के तहत शिविर लगाकर पशुओं का टीकाकरण किया गया। शिविर में 35 पशुपालक अपने-अपने पशुओं के साथ शामिल हुए। जिसमें नगड़ा गांव में कुल 183 पशुओं का टीकाकरण किया गया। वहीं खरता गांव में 45 व चेरिमा गांव में 50 पशुओं का टीकाकरण हुआ। कृषि कल्याण अभियान के तहत नगड़ा, उतका, चेरिमा, खरता व गितिलगढ़ गांव का चयन किया गया है। मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. विजय भारती ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुओं को बीमारी से टीकाकरण ही बचाता है। बारिश के मौसम में पशुओं को अधिक बीमारियां होती है। पशुपालक समय से अपने पशुओं का टीकाकरण नहीं कराते हैं, जिसके कारण पशुओं की मौत हो जाती है। बारिश में पशुओं को होने वाली बीमारियों में गलघोंटू, लंगड़ा व एंथ्रेक्स बीमारी हैं। जिसका उपचार टीकाकरण से हीं संभव है। मौके पर पंकज कुमार, सबिन्दर कुमार, महादेव उरांव, शिवनारायण उरांव, सुनील कुमार सहित पशुपालक मौजूद थे।